Wednesday , May 22 2024
Breaking News

MP School Reopen: प्रदेश में डेढ़ साल बाद कल बुधवार से छठवीं से आठवीं के विद्यार्थी भी जाएंगे स्कूल

स्कूलों में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा

School Reopen in MP: digi desk/BHN/भोपाल/ कोरोना काल के करीब डेढ़ साल बाद प्रदेश के स्कूलों में छठवीं से आठवीं तक के छात्रों की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। करीब 39 हजार सरकारी स्कूल और करीब एक लाख सीबीएसई स्कूल हैं। साथ ही नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं भी सौ फीसद उपस्थिति के साथ संचालित हो सकेंगी। इसके लिए प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

शिक्षकों के लिए कोरोना का टीका अनिवार्य किया गया है। स्कूलों में सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। बच्चों को मास्क पहनकर आना होगा। साथ ही स्कूलों में हाथ सैनिटाइज की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके अलावा अभिभावकों के सहमति पत्र के आधार पर ही बच्चों को प्रवेश दिए जाएगा।

केके सिंह सेवानिवृत्त, अशोक शाह अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत

कृषि उत्पादन आयुक्त केके सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर 1990 बैच के आइएएस अधिकारी प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास अशोक शाह को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्न्त करअपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर शाम आदेश जारी किए। यह बुधवार एक सितंबर से प्रभावी होगा।

सरकार ने उनकी पदस्थापना महिला एवं बाल विकास के साथ संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान यथावत रखी है। वहीं, 1988 बैच के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। वे भी अपर मुख्य सचिव रहेंगे। अब प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल फिलहाल एसीएस नहीं बन पाएंगे। उधर, केंद्र सरकार में पदस्थ मध्य प्रदेश के अधिकारी दीपक खांडेकर भी सेवानिवृत्त हो गए।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: बड़वानी में 46 डिग्री के ऊपर पहुंचा पारा, बिजली ट्रांसफार्मर को ठंडक देने लगाने पड़े कूलर

गर्मी और ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर हीट हो रहे हैंबिजली विभाग के अधिकारियों ने अनोखा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *